Wednesday, 8 May 2019

दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनर

दिल्ली की सात सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों पर है. आज यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के लिए प्रियंका ने वोट मांगे. हालांकि, सीलमपुर इलाके में शीला दीक्षित को विरोध का भी सामना करना पड़ा.
दरअसल, प्रियंका गांधी और शीला दीक्षित का रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरीरोड से गुजर रहा था. इस दौरान लोगों ने अपने घर के बाहर बैनर लटकाया. इस बैनर में लिखा है, 'डियर शीला जी, आपने गठबंधन ठुकराया, हम तुम्हें ठुकराते हैं.' प्रियंका ने विरोध के बैनरों को नजरअंदाज करते हुए अपना रोड शो जारी रखा है.

No comments:

Post a Comment

मोदी के मंच से दहाड़े गौतम गंभीर, जो पाकिस्तान से नहीं डरा वो 'आप' से क्या डरेगा

क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में एंट्री करने वाले गौतम गंभीर बेहद कम वक्त में सियासी बारीकियां सीख गए हैं. आज दिल्ली के रामलीला ...