Wednesday, 8 May 2019

मोदी के मंच से दहाड़े गौतम गंभीर, जो पाकिस्तान से नहीं डरा वो 'आप' से क्या डरेगा

क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में एंट्री करने वाले गौतम गंभीर बेहद कम वक्त में सियासी बारीकियां सीख गए हैं. आज दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मंच पर भी गौतम गंभीर को 'ओपनिंग' करने का मौका मिला. गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा.
गौतम गंभीर ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने क्रिकेट से राजनीति में आने पर क्या सीखा? इस पर मैं उनसे यही कहता हूं कि मैंने क्रिकेट में हमेशा यही सीखा कि लड़ाई लड़ो तो हमेशा आमने-सामने की. पीठ पीछे तो कायर लड़ते हैं. पिछले 15 दिन में जिस तरह से मेरे ऊपर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाए, कभी मेरा नॉमिनेशन कैंसिल करने की कोशिश की गई तो कभी मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई तो कभी कहा गया कि मैं 240 दिन देश से बाहर रहूंगा, तो कभी कहा गया कि गौतम गंभीर डिबेट से डर गया. मैं ऐसे लोगों को एक ही बात कहना चाहता हूं कि जो व्यक्ति पाकिस्तान से नहीं डरा, वो इनकी डिबेट से क्या डरेगा.

No comments:

Post a Comment

मोदी के मंच से दहाड़े गौतम गंभीर, जो पाकिस्तान से नहीं डरा वो 'आप' से क्या डरेगा

क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में एंट्री करने वाले गौतम गंभीर बेहद कम वक्त में सियासी बारीकियां सीख गए हैं. आज दिल्ली के रामलीला ...